Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन स्थित नेशनल हाइवे दो पर तेज रफ़्तार जाइलो गाड़ी ने तीन महिलाओं को कुचला, एक मौत, दो गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मेवला महाराजपुर मेट्रों स्टेशन ने पास नेशनल हाइवे 2 के पास तेज रफ़्तार एक जाइलो सड़क पार कर रही तीन महिलाओं  को कुचला। इनमें से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई  और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस की मानें तो कार चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद अपनी को वहीँ छोड़ कर फरार हो गया।

सेक्टर -31 थाने  के एसएचओ जय किशन का कहना हैं कि आज रात करीब पौने आठ बजे मेवला महाराज पुर मेट्रो के समीप नेशनल हाइवे -2 स्थित पूजा फोर्जिंग कंपनी के पास सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को दिल्ली की तरफ जा रहीं एक तेज रफ़्तार जाइलो गाडी ने जोरदार टक्कर मार दी  जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई के बाद कार चालक ने तीनों महिलाओं को अपनी  गाडी में डाल एक निजी अस्पताल ले गया जहां पर एक महिला की मौत हो गई जिसका नाम सुमन निवासी डबुआ कालोनी, फरीदाबाद हैं। उनका कहना हैं कि घायल महिलाओं के नाम पूजा व दीपा हैं इनमें से एक महिला डबुआ कालोनी व दुसरी महिला आदर्श कालोनी,फरीदाबाद की रहने वाली हैं। उनका कहना हैं कि तीनों महिलाओं के परिजन पहुंच चुके हैं और गाडी चालक अपनी गाडी को अस्पताल के पास ही छोड़ कर फरार हो गया । उनका कहना हैं कि अभी पुलिस इस प्रकरण की जांच चल रहीं हैं सवाल के जवाव में तीनों महिलाएं कम्पनी से डियूटी करके अपने घर के लिए निकली थी।

Related posts

फरीदाबाद: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 30 अगस्त को लगेगा विशाल दंगल 31000 रुपए तक कराई जाएगी कुश्ती।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लखन सिंगला के नेतृत्व में भाजपा नेता कुंवर बालू सिंह व पूर्व एसीपी दर्शन लाल मलिक कांग्रेस में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूरे देश में एलआईसी अधिकारी बन 242 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का थाना साइबर क्राइम ने किया पर्दाफाश-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x