Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़: 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में आरोपित डॉ.रवि विमल के बैंक लॉकर से और मिले 40 लाख रुपये।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा दिनांक 26 सितंबर को रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपित डा. रवि विमल को आज पुनः न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया। इस मामले में छानबीन के दौरान आरोपित डॉक्टर के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के लॉकर से 39 लाख 85000 बरामद किए गए है। इससे पहले इस आरोपित के घर से एक करोड़ रूपए नगद मिले थे। इस मामले में आरोपित डॉक्टर से पूछताछ जारी है। अनुसंधान जारी है।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डा रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत था। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपित डा. रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेंशन रद्द करने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है जिसमें से 5 लाख रुपये की राशि देने की बात तय हुई जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने आरोपित को 26 सितंबर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। इस मामले में चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद आज आरोपित को पुनः न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24 फरवरी से स्कूलों में रेगुलर पढाई शुरू करने का निर्णय लिया 

Ajit Sinha

विदेशों में नौकरी दिलाने के सपने दिखा सैकड़ो बेरोजगार युवा से 12.50 करोड़ ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश,महिला समेत 3 पकड़े

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  ने 50 निवेशकों के 2. 50 करोड़ रूपए लूट कर भागने वाले शख्स को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x