Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर मुझे बधाई नहीं देना, मुझे माला मत पहनाना , ये मेरी दिल्ली वालों से अपील है -आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुनी गई है। उनके नाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बैठक में रखा, जिसमें सभी विधायकों ने अपनी सहमति जता दी है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आज शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एलजी से मुलाकात कर दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगें। इसके बाद श्रीमती आतिशी मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करेंगी। श्रीमती आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने मुझे आम आदमी पार्टी से विधायक बनाया , मंत्री बनाया , और अब मुख्यमंत्री के लिए चुना है। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गलत फंसाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद  केजरीवाल जैसे ईमानदार इंसान है, उन्हें बहुत परेशान किया गया । अगले चुनाव तक मुझे सीएम रहूंगी। मै दिल्ली वालों से अपील की है कि मुख्यमंत्री बनने पर मुझे बधाई नहीं देना, मुझे फूलों का माला नहीं पहनाना है। 

 

Related posts

कांग्रेस सरकार में रहे दो केंद्रीय मंत्रियों ने कहा पहली बार जीडीपी वृद्धि दर घट नहीं रही है, बल्कि पहली बार जीडीपी खुद घट रही है।-वीडियो सुने

Ajit Sinha

नई शराब नीति की वजह से बंद हो गया बीजेपी नेताओं का कमीशन, इसलिए बीजेपी के नेता हैं परेशान -मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

नई दिल्ली: हमारे स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं, यही सपना : मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x