Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंग युवकों सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चार गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के गिझौड़ गांव में 4 दबंग युवकों ने पीआरवी पर तैनात सिपाही को रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों में से नोएडा से सटे एक अन्य जिले के सांसद के भतीजे की कार का ड्राइवर है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।पुलिस की गिरफ्त में खडे शिव कुमार, दीपक, शिवम और अनूप को सीसीटीवी और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पीआरवी पर तैनात सिपाही के साथ मारपीट करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि विकास पीआरवी वाहन पर बतौर सिपाही तैनात है। वो अपनी ड्यूटी समाप्त कर गिझौड की ओर जा रहा था। इस दौरान चार लोग सडक़ पर वाहन खड़े किए हुए थे। चारों से वाहन को सडक़ किनारे खड़ा करने के लिए कहा। इस पर बहस होने लगी। जिसके बाद चारों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आरक्षी को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-24 पुलिस सिपाही को अस्पताल लेकर जा कर मेडिकल और प्राथमिक उपचार कराया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित की। चार आरोपियों गिरफ्तार किया गया।

Related posts

शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सूरजपुर के परेड ग्राउंड में बलवा मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 महिला सहित 30 लोग अरेस्ट, 17,50,000/- नगद, 1 मर्सिडीज कार, 101 कम्प्यूटर बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शराब के ठेके पर एक पेटी बियर के साथ एक पेटी बियर फ्री में नहीं देने पर हवाई फायरिंग करने के एक आरोपित चुन्नू पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x