Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ऑटो चालकों की गुंडागर्दी : पुलिसकर्मी राजपाल को ऑटो चालकों ने लात -घूसों व पत्थरों से पीट -पीट कर सिर दिया फोड़, घायल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :ऑटो को आगे करने के लिए कहा तो चालकों ने फोड़ा पुलिसकर्मी का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया और जबरदस्त की पिटाई। घायल पुलिसकर्मी  को सविल अस्पताल  में दाखिल कराया गया ।जहाँ  इलाज करवाने के बाद डॉक्टरों ने घायल पुलिसकर्मी को छुट्टी दे दी है। वहीँ पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
सिर पर बंधी पट्टी हां और मुंह पर काफी चोट के निशान यह हरियाणा पुलिस के जवान राजपाल के हैं। जिसकी ड्यूटी इन दिनों बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस के बाहर लगी हुई है। कि रेस्ट हाउस के बाहर दर्जनों ऑटो चालक सवारियों को लेने के लिए खड़े रहते हैं। यातायात में बाधा बन रहे दो ऑटो चालकों को हरियाणा पुलिस के जवान राजपाल ने आगे जाने के लिए कहा तो पहले दोनों ने मिलकर राजपाल की लात-घूंसों से खूब पिटाई की  तथा बाद में उसके सिर में ईंट मारकर उसे गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। हमला करने के बाद दोनों ऑटो चालक अपने ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी राजपाल की मानें तो उसकी ड्यूटी बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस के बाहर राजा नाहर सिंह गेट पर लगी हुई थी। दो ऑटो चालक यातायात में बाधा बन रहे थे जिन्हें उसने आगे हो जाने के लिए कहा तो उन्होंने पहले लात घूसों से उसकी पिटाई की तथा बाद में उसके सिर में ईंट मारकर दोनों फरार हो गए। वहीँ सिटी थाने के एसएचओ योगविन्दर सिंह की मानें तो हरयाणा पुलिस के जवान राजपाल पर दो ऑटो चालकों ने हमला कर दिया था| दोनों की पहचान कर ली गई है तथा उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है| जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related posts

फरीदाबाद : नोटबंदी से सिर्फ भाजपा को फायदा हुआ, भारत की जनता से नोटबंदी पर माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी, विकास चौधरी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज पर किया प्रदर्शनी का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:हरियाणा में रेत खनन के लिए ई-नीलामी की घोषणा, 28 जनवरी 2026 से शुरू होगी बोली प्रक्रिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x