Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ऑटो रिक्शा पर राजनीतिक गतिविधियों के पोस्टर न लगाए, होगी कार्रवाई : जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में ऑटो रिक्शा पर लगे अवैध राजनीतिक विज्ञापनों के खिलाफ अब प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना को सुनिश्चित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों पर शहर में आज भी ऑटो रिक्शा के पीछे लगे राजनेताओं एवं राजनीतिक गतिविधियों के बैनर को तुरंत प्रभाव से हटाया गया। चुनाव आयोग के द्वारा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी।

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड, रेलवे पुल, सड़क मार्ग, सरकारी बसों, बिजली खंभों, सरकारी भवनों से बैनर, झंडे को हटाने का काम भी शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला में आज ऑटो रिक्शा के पीछे लगे पोस्टर को हटाया गया।सम्बंधित अधिकारीयों का कहना है कि कई जगह टीम लगाकर ऑटो रिक्शा के पीछे लगे पोस्टर को हटवाया जा रहा है। जहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आ रही थी। वहां दोबारा टीम भेज कर कार्यवाही की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी की निर्देशानुसार यदि इसके बावजूद भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

आई और भी अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 6 केस रह गए, 40 मरीज हुए ठीक: डा. रामभगत

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली में फरीदाबाद से 5000 से अधिक लोग होंगें शामिल, अगली सरकार आप की सरकार – वर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 जजों की बेंचो पर लोगों की आपसी सहमति से किया जाएगा केसो का निपटा- सुकिर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x