Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

यूनिफॉर्म ना पहनकर चलाने वाले 14000 से अधिक आटो/ई रिक्शा चालकों के किए चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:बिना यूनिफार्म के ऑटो रिक्शा,ई-रिक्शा और टैक्सी चलाने पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने इस वर्ष मई-2024 से लेकर आज तक 14000 से अधिक चालकों के चालान किए गए है। किए गए चालानों पर कुल जुर्माना 84 लाख 52 हजार रुपए है। ये अभियान गुरुग्राम के विभिन्न चौक – चौराहे पर चलाई जा रही है। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों को अवश्य पालन करना चाहिए।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा व डीसीपी मुख्यालय यातायात वीरेंद्र विज के निर्देशानुसार यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा ऑटो, टैक्सी, ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ यूनिफॉर्म न पहनकर चलने के खिलाफ विशेष चालान अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अधिकतर ऑटो/ई- रिक्शा चालक बिना वर्दी पहने अपने वाहनों को चलाते हुए पाए गए।जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा उनके चालान किए गए।

उनका कहना है कि यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा मई 2024 से आज तक कुल 14108 यूनिफॉर्म के चालान किए जा चुके हैं,जिसकी कुल जुर्माना राशि 84 लाख 52 हजार रुपए है। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा ऑटो, टैक्सी, ई रिक्शा चालकों को जागरूकता अभियान के दौरान यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने, वाहन को निर्धारित गति में चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, किसी भी प्रकार का नशा न करने, यातायात नियमों की पालना करने, आदि जागरूकता के साथ-साथ डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर 1095 की भी जानकारी दी जाती रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन सभी जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जा सके।

Related posts

बदजुबान नेता श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर बने अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर,10 लोग भेजे गए जेल

Ajit Sinha

लोक अदालत : आपसी सहमति से समाधान को प्राथमिकता

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी बोली, जब ये महिला खिलाड़ी मेडल लेकर आती हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी इन्हें चाय पर बुलाते हैं, अब खामोश क्यों हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x