Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश दिल्ली

बाल कटवाने के बाद पैसे मांगे तो दलित की हत्या कर दी, अब पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है , इन्हें मै न्याय दिलाएंगे-राहुल

अजीत सिन्हा/नई दिल्ली
राहुल गांधी ने कहा कि देखिए यहां पर पूरी भीड़ है, यह सारे के सारे लोग जो यहां हैं, न्याय मांग रहे हैं। क्यों – क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है, धमकाया गया है, पूरे परिवार को धमकाया गया है, एक व्यक्ति को मारा गया है और यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जो मास्टर माइंड है, जिसने करवाया है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी यहां के मास्टर माइंड पर कारवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं इसीलिए यहां पर लोग गुस्सा हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग की इज्जत हो, हर वर्ग की रिस्पेक्ट हो और न्याय सबको मिले, इसलिए मैं यहां आया हूं और हम इस मामले को नहीं छोड़ने वाले हैं। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा , तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। 

एक प्रश्‍न के उत्तर में गांधी ने कहा कि इसमें यहां पर क्या हुआ है, मैंने परिवार से बात की, माता जी से बात की, उन्होंने कहा कि छोटा बेटा बाल काटता है, छह-सात बार युवा आए उसके पास और उन्होंने उससे बाल कटवाए और पैसे नहीं दिए। आखिरी बार पैसे नहीं दिए, तो लड़के ने कहा कि देखिए आज आप मेरे को पैसे दे दीजिए और उसके बाद उसके भाई की हत्या की गई। तो क्लियर कट अन्याय हुआ है, परिवार के खिलाफ, समाज के खिलाफ अन्याय हुआ है और इसको रेक्टिफाई करना पड़ेगा। मतलब यह चॉइस नहीं है, इनको रेक्टिफाई करना पड़ेगा। बात समझ आई न्याय मिलेगा इनको। एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्तर में गांधी ने कहा कि देखिए ,फांसी दो ये कानून पर है, ये मेरा काम नहीं है। मगर कानून लागू करवाना, दबाव डालना वो मेरा काम है। मैं यहां पीछे नहीं हटूंगा, दलित परिवार है इसीलिए यह हो रहा है। 

Related posts

फरीदाबाद:मुस्ताक हत्या कांड के मुख्य आरोपित विनोद को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रति दिन 10000 की स्मैक पीने वाले 1 कुख्यात ड्रग तस्कर को 1.5 करोड़ के हेरोइन सहित किया अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग ₹5.8 लाख रिश्वत लेते समय बिचौलिया गिरफ्तार,सीआईए-2 स्टाफ के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x