Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने किया अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरदार पटेल ई पुस्तकालय का उदघाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रविवार को  पानीपत जिला स्थित पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।इस दौरान पुलिस महानिदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिलक लगाकर कपूर का भव्य स्वागत किया। इस ई-लाइब्रेरी के खुलने का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि इस ई -लाइब्रेरी के खुलने से उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी वर्तमान समय की मांग है और यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग ने इस पहल के माध्यम से बच्चों को अध्यापन के लिए अनुकूल वातावरण देने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा हर जिला में एक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 12 जिलों में ई लाइब्रेरी खोली जा चुकी है और आज पानीपत जिला में 13 वी ई -लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यहां पर विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफार्म के लिए 15 कम्प्यूटर, 2 किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साइबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पुस्तकालय में विदेशी भाषा लर्निंग केन्द्र स्थापित किया गया है। स्पेनिश, फ्रेंच एवं अंग्रेजी भाषा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केंद्र में ऑनलाइन माध्यम से विशेष रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।वर्ल्ड रीडर आर्गेनाईजेशन के सौजन्य से विश्व क्लासिक साहित्य एवं अन्य विषयों के 25000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां पर 50 लोगों के लिए बैठ कर पढने के लिए वातानुकूलित कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर विविध विषयों की ऑनलाइन सैकड़ों किताबें विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर 2000 से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की किताबें जिसमें बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास विज्ञान के साथ साथ विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण किताबों का संग्रह एकत्रित किया गया  है। पुस्तकालय वर्गीकरण के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए कम्प्यूटर कैडलॉकिंग किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल कुलविंदर सिंह, उपायुक्त पानीपत डा. वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, करनाल पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक डी.एल डाहरिया, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान, उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहें।

Related posts

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी धरने को समर्थन देने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

होटल मालिक से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक मास्टरमाइंड अरेस्ट

Ajit Sinha

लोक कल्याण के लिए नहीं जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए बनी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x