Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की राजस्व सीमा के भीतर ड्रोन या कोई भी कम-उड़ान वाली वस्तु उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में कानून और व्यवस्था की समस्याओं, सुरक्षा खतरों और असामाजिक तत्वों और अन्य लोगों द्वारा ड्रोन के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए ड्रोन/हॉट एयर बैलून/ चाइनीज माइक्रो लाइट/ग्लाइडर और कम-उड़ान वाली वस्तुओं आदि को उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला फरीदाबाद की राजस्व सीमा के भीतर दिनांक 06.08.2024 से अगले तीन महीने की अवधि तक लागू रहेंगे।जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सेक्शन 163 के तहत सभी साइबर कैफे, पी.जी.,गेस्ट हाउस, सिम कार्ड बेचने वाली दुकानों, होटल मालिक तथा मकान मालिकों को आदेश दिए जाते हैं कि वे उनके संस्थान में आने और ठहरने वाले हर व्यक्ति का फोटो एवं आईडी प्रूफ के साथ रिकॉर्ड एक रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज करें। साथ ही अगर उनके संस्थान में किसी भी व्यक्ति का आवागमन या ठहराव एक हफ्ते से अधिक होता है तो उस व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। जिलाधीश ने बताया कि इन आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के सेक्शन 223 तथा अन्य सम्बंधित अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: दामाद व उसके मामा के लड़के संग मारपीट करने ससुर सहित सात आरोपितों को पुलिस ने  किया अरेस्ट, बंदूक बरामद।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 130 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब 1406 तक पहुंच गई हैं, 5 नए मौतों के साथ अब 33 मौत हो चुकी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परमात्मा को जानना ही मानव का धर्म है : अमन महेंद्रू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x