Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अगले 15 दिन में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड़ टोल के सभी बेरिअर पॉइंट्स पर उपलब्ध होगी फास्ट टैग सुविधा-डीसीपी उषा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक उषा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर का सर्वे किया जा रहा है और सर्वे के आधार पर यातायात से संबंधित खामियों की पहचान करके उसको दूर करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा एक कदम आगे बढ़ते हुए डीसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में शहर का सर्वे किया जा रहा है सर्वे के दौरान स्थानों को चिन्हित करके खामियों को दूर किया जाएगा। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात ने आज एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व् अन्य कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान राजमार्ग के विभिन्न बिन्दुओं को चिन्हित करके यातायात खामियों को दूर करने के लिए अवगत कराया गया है। यातायात पुलिस द्वारा एनआईटी जोन के मार्गों का सर्वे किया जा चूका है और बिन्दुओं का चयन करके नगर निगम फरीदाबाद, एफएमडीए  को स्ट्रीट लाइट, रोड़ मार्किंग, साइन बोर्ड, रेड लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, रोड़ डिवाइडर, ज़ेबरा क्रासिंग इत्यादि को दुरुस्त करने के लिए प्रत्राचार किया जा चुका है। इसके साथ ही फरीदाबाद -गुरुग्राम टोल रोड का भी निरिक्षण करके खामी को दूर करने के लिए पत्राचार किया गया है तथा टोल औथोरटी को सभी टोल पॉइंट्स पर फ़ास्ट टैग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है जिनके द्वारा आश्वस्त किया गया है कि आगामी 15 दिन के अंदर अंदर फ़ास्ट टैग सुविधा सभी बेरिअर पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।  यातायात पुलिस द्वारा आगामी दिनों में ग्रेटर फरीदाबाद व् सेंट्रल जोन फरीदाबाद के मार्गों का भी सर्वे करके बिन्दुओं को चिन्हित करके खामियों को दूर करने के लिए सम्बंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। यातायात पुलिस का यही प्रयास है कि शहर में यातायात स्थिति दुरुस्त हो और आमजन को अपनी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। यातायात पुलिस यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर है इसके साथ ही आमजन से यह भी अपील है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करके सकुशल अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। 

Related posts

डीजीपी मनोज यादव व फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने महिला की जिंदगी बचाने वाले दो जांबाज पुलिस कर्मियों को दिया नगद इनाम   

Ajit Sinha

फरीदाबाद :गांव कबूलपुर रेती माफिया ने चौकीदार महेंद्र सिंह को पुलिस की मुखबरी करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी,केस दर्ज।

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई 54 वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x