Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गुजरात व हिमाचल हुई भाजपा की जीत पर वरिष्ठ नेता राजेश नागर के निवास पर ढोल नगाडों और मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :गुजरात व हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से विजय होने पर आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेश नागर के निवास पर ढोल नगाडों एवं मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व क्षेत्र की सरदारी ने राजेश नागर का मुंह मीठा कर उन्हें इस जीत पर बधाई भी दी। राजेश नागर ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है।
उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश को एक सुई में पिरो रखा है उससे हर वर्ग खुश है और हर वर्ग आज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारो ने केवल देश व प्रदेश को खाने का काम किया है परंतु भारतीय जनता पार्टी जनता के हितो की अनदेखी कभी नहीं होने देती है और जनता को अधिक से अधिक विकास और सुख सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। राजेश नागर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपना वर्चस्व कायम करने में पूरी तरह से कामयाब हो चुकी है और विपक्ष नाम की चीज है ही नहीं। बस हम सब को भी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है और सरकार की नीतियो ंकेा जन जन तक पहुंचाकर योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशन ठाकुर, रूप सिंह नागर, राकेश गर्ग, हरिचंद सरपंच, राजेन्द्र नागर, अमर नागर, मांगेश गोयल, नितिन नागर, महीपाल नागर, बाबू चंदीला, देवेन्द्र खारी, प्रेम सिंह नम्बरदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद:1950 नंबर पर एसएमएस भेज मात्र 15 सेकेंड में प्राप्त करे वोट पर्ची : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़को का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; क्राइम ब्रांच सेंट्रल और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां,एक हेड कॉन्स्टेबल सहित चार लोगों को लगी गोलियां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x