Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बिना सी फार्म भरे व बिना रिकॉर्ड रखे विदेशी नागरिकों को ठहराने पर स्पा संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:बिना सी फार्म भरे व बिना उसके रिकॉर्ड रखे विदेशी नागरिकों को ठहराने पर एक रास स्पा,गांव झाड़सा के संचालक और मैनेजर के खिलाफ थाना सदर गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कर के पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ फौरन एक्ट से सम्बंधित धाराओं में गिरफ्तार किया है। इसके आगे पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार को पुलिस चौकी झाड़सा, गुरुग्राम की टीम को एक सूचना एक स्पा में बिना पुलिस को सूचित किए व बिना सी- फॉर्म भरे विदेशी नागरिकों को ठहराने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम रास स्पा गांव झाड़सा, पहुंची , जहां पर विदेशी नागरिकों को बिना सी फॉर्म भरे तथा बिना विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड रखे स्पा में ठहराना पाया गया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा स्पा से आरोपित स्पा संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम *सुजाता सिंह (संचालक) निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, दिल्ली व तुषार (मैनेजर) निवासी गांव बलहा जिला सुपौल (बिहार)* है। विदेशी नागरिकों का बिना सी-फॉर्म भरे तथा बिना उनका रिकॉर्ड रखे विदेशी नागरिकों को स्पा में ठहराने पर थाना सदर, गुरुग्राम में फॉर्नर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया तथा उपरोक्त स्पा संचालक व मैनेजर को केस में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा  में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

साईबर ठगी में ठगी गई राशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने की वारदातों को अंजाम देने वाले कॉल सेन्टर का भंडाफोड़, 5 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

डॉक्टरों ने बांड नीति का किया विरोध: डॉ सारिका वर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ परफॉरमर पुरस्कार दिया गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 25000 रूपए के ईनामी मोस्ट-वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x