Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: समाज की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है : असीम गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में उनके सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल का स्वागत किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक अग्रवाल वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे तथा उन्होंने भी असीम गोयल के फरीदाबाद आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे।महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार के वर्ष 2019 से अब तक के कार्यकाल में जितना सम्मान अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों को भाजपा ने दिया है, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी असीम गोयल का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि लगातार दो बार उनके साथ-साथ असीम गोयल भी विधायक चुने गए हैं और ये इस बात को दर्शाता है कि उनकी जनता में काफी लोकप्रियता है।विधायक नरेंद्र गुप्ता ने असीम गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि असीम गोयल के व्यक्तित्व से वे काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष से मंत्री तक का उनका सफर उनकी भाजपा के प्रति निष्ठा का परिचायक है। अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा भाजपा के साथ खड़ा है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाकर भाजपा की सरकार बनाने में अग्रवाल वैश्य समाज की अहम भूमिका रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद: भू माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के मांग को लेकर पार्षद नरेश के नेतृत्व में निगम मुख्यालय पहुंचे लोग

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव पाली गोठड़ा व धौज में बड़े पैमानें पर अवैध निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर, नरेश कुमार।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व ड्रग कंट्रोल अधिकारी की संयुक्त टीम ने फूड सप्लीमेंट स्टोर में की छापेमारी की कार्रवाई की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x