Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिप्लब देब से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी, सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे। बिप्लब देब ने गुर्जर का अपने आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक विषय को लेकर घंटे भर बातचीत हुई। राज्य के राजनीतिक हालातों के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने हरियाणा में तीसरी बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है।

Related posts

1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक 2 सितम्बर तक बनवा सकते है वोट- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप तीन के नियमों की सख्ती से पालना जरूरी : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निजी अस्पताल में 50 प्रतिशत बैड कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित करें : यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x