Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

डीएसपी कानून व्यवस्था ममता सौदा बोली, कांवड़ यात्रा के दौरान शरारती एंव असमाजिक तत्वों पर रखी जा रही नजर-वीडियो सुने।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 2 अगस्त को शिवरात्रि का त्यौहार है तथा कावड़ यात्रा 22 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रस्तावित है। ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से पैदल चलकर कावड़ लाएंगे, जिसका पवित्र जल भगवान शिव पर चढ़ाया जाएगा। कावड़ यात्रा एवं कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री, हरियाणा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के चप्पे चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर है। इस दौरान प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग लेन बनाई गई है। हरियाणा पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है जो कानून व्यवस्था बाधित कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो 24 घंटे संचालित रहेंगे।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से भी ट्रैफिकडायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। कावड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में भाग लेती हैं अतः सभी यात्रा रूटों एवं ठहराव के स्थानों पर उनकी सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा ऐसे सभी यात्रा रूटों एवं ठहराव के स्थानों पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। श्रद्धालुओं के आराम तथा रात्रि ठहराव के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा शिविर भी स्थापित किए जाते हैं जहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए वेल इक्विप्ड स्ट्राइकिंग रिजर्व भी तैयार की गई है। यात्रा के दौरान किसी को भी किसी प्रकार का अवैध हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं है। हरियाणा पुलिस की कांवड़ियो तथा आमजन से अपील है कि वे कानून एवं पुलिस तथा प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देंशों की पालना करें ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related posts

हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौपे हैं, जरूर पढ़े  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 8 और टोल प्लाजा फ्री होंगे-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

महिलाओं के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : रेणु भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x