अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए शरद पवार के भ्रष्टाचार और विकास विरोधी राजनीति की जमकर आलोचना की और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। शाह ने कहा कि देश की राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना शरद पवार हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार को संस्थागत करने का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले, महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी  भूपेन्द्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य श्रीमति पंकजा मुंडे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। शाह ने कहा कि देश के हर प्रदेश में विस्तारित कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के चुनाव के बाद देश भर में विस्तारित कार्यकारिणी बैठकों को पुनः शुरू किया है, जिसका उद्देश्य भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को फिर से विजय अभियान के लिए तैयार करना है। महाराष्ट्र में विस्तारित कार्यकारिणी बैठक 2024 के चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ,2024 के विधानसभा में फिर से एक बार कमल फूल की महायुति सरकार बनाने के लिए बुलाई गई है। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान के दौरान पल-पल जूझते रहे और लगातार परिश्रम करते रहे। महाराष्ट्र के हर कार्यकर्ता ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके भाजपा को यश दिलाया है। 60 वर्ष बाद देश में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का यश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगा कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में 2014 और 2019 के से भी बड़ी विजय 2024 में प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करना है।
Related posts
                    0
                    0
                    votes
                Article Rating
                
                             Subscribe
                            
                        
                                            
                             Login                        
                    
                        0 Comments                    
                                        
                    
                                                                        Oldest
                                                                        
                                
                                                
                                                                            Newest
                                                                                Most Voted
                                                                        
                             Inline Feedbacks                    
                    View all comments
                

