Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और ठक-ठक गिरोह के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली फेस 1 पुलिस और बाइक से सवार बदमाशों के बीच सेक्टर-14ए गंदे नाले के ऊपर चेकिंग के दौरान में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया,  जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इन इन बदमाशों के पास से एक बैग, 6 लैपटॉप, एक गुलेल और लोहे की गोलियां के अलावा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली जुपिटर स्कूटी बरामद हुई है।पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश का नाम रोहित कृष्णन है जो थाना न्यू अशोक नगर का रहने वाला है, जबकि उसके दूसरे साथी गुलशन कुमार उर्फ ठाकुर को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस दिल्ली की तरफ से गोल चक्कर को आने वाले रास्ते पर स्थित गंदे नाले के ऊपर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक स्कूटी पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए. जिन्हे पुलिस द्वारा चेकिंग करने के लिए रोका तो वह भागने लगे। दोनों बदमाश तेजी से स्कूटी चलाते हुए सेक्टर-14ए के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे.पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर स्कूटी फिसल कर गिर गई और बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गई  जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित कृष्णन पुत्र कृष्णन उर्फ हैंड कुण्डलम घायल हो गया.इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडिशनल डीसीपी दूसरे बदमाश गुलशन कुमार उर्फ ठाकुर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश मुख्य मार्ग व कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़कर उसमें से बैग व लैपटॉप आदि चुरा लेना व शीशा तोड़ने के लिए गुलेल एवं छोटी-छोटी बेयरिंग बॉल का इस्तेमाल करते हैं।  इन बदमाशों के कब्जे से एक काले रंग का सफेद धारीधार बड़ा बैग में 6 लैपटॉप, एक गुलेल लकड़ी की जिसमें रबड़ लगी है तथा एक डिब्बी जिसमें लोहे की छोटी-2 गोलिया रखी है, और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली जुपिटर स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने जुटी है.

Related posts

फरीदाबाद: लॉकडाउन के दौरान टैक्सी चालक व सवारियों को पिस्तौल की नोंक पर लूटने वाले दो लूटेरों को पलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

ऑनलाइन 5000 रूपए में लड़की बुक की, लड़की ने उससे 2500 रूपए और मांगी,तो उसने उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ अध्यक्ष अरुण बंसल ने कहा कि महा सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा,वीडियो सुनें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x