Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

16 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने वाले अधिकारियों से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की वार्तालाप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तेलंगाना स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्य से प्रभावित होकर दूरभाष के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुलुगु के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) अल्लेम अप्पैया 11 आदिवासी परिवारों को दवाइयां, मच्छरदानी और अन्य सामान पहुंचाने के लिए वाजे-डू मंडल के एक सुदूर गांव में 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे।अप्पैया ने राज्यपाल को दूरभाष पर बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान तेज बहाव वाली नदी पार की, पहाड़ियां व कई चट्टाने चढ़ी और पांच घंटे से अधिक समय तक 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद वे सुदूर गांव में पहुंचे।
अप्पैया ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने यह कठिन यात्रा इसलिए की क्योंकि वे गुथी कोया जनजाति के परिवारों को जरूरी सामान पहुंचाना चाहते थे,साथ ही उन्हें मैदानी इलाकों में जाने के लिए कहना चाहते थे। उनके रहन-सहन की स्थितियों और रोज़मर्रा की परेशानियों को समझने के लिए अप्पैया ने 16 जुलाई को पेनुगोलू गांव के थांडा में रात बिताई, जिससे उन्हें पता चला कि परिवारों के लिए वहां रहना ख़तरनाक है। अगर उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं तो उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवा पाना भी बेहद मुश्किल होगा। इस मानसून के मौसम में थांडा (गांव से भी छोटी बस्ती) में 39 लोग रहते हैं, जिनमें दो साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं, जो वहां रहना पसंद करते हैं।राज्यपाल दत्तात्रेय को समाचार पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) अल्लेम अप्पैया के साहसी कार्यों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने दूरभाष के माध्यम से उनसे बातचीत के दौरान के उनके कर्त्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

गुरुग्राम: सेक्टर- 15 मैं फ्री कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन  – डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

विदेशों से आने वाली फ्लाइट पर समय रहते प्रतिबंध लगाया गया होता, तो दिल्ली में ओमिक्रॉन नहीं फैलता- सत्येंद्र जैन

Ajit Sinha

1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए एचएसआईआईडीसी में तैनात जेई सत्य नारायण और आर्किटेक्ट दीपक पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x