Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस सिर्फ करती है झूठ और फरेब की राजनीति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद में तीसरी बार कमल खिला कर केंद्रीय राज्यमंत्री राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा और देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनाई। प्रदेश के चुनाव का भी बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी को पूर्व विश्वास हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथों को जिताकर फरीदाबाद की सभी 6 की 6 सीटों को जीतेंगे और प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश या प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनती है वो कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है। जबकि विरोधी पार्टियों में जब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुनने की बारी आती है तो सिर्फ परिवार  के लोग ही चुने जाते हैं।  
विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का काम सिर्फ झूठ फैलाना और झूठ की राजनीति कर जनता को गुमराह करना रह गया है। फरीदाबाद के पंजाबी भवन में भाजपा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा , शिक्षा मत्री सीमा त्रिखा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक नरेंद्र गुप्ता, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़,पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, ओमप्रकाश रेक्सवाल,महापौर सुमन बाला,वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर, चेयरमेन हुकम सिंह भाटी, धनेश अधलखा,ज़िला परिषद चेयरमेन विजय लोहिया,उप चेयरमेन धर्म चौधरी,उप महापौर मनमोहन गर्ग, टिपरचंद शर्मा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ,आर.एन सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई । भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा और विधायक नरेन्द्र गुप्ता और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कहा कि फरीदाबाद से जिला प्रभारी के नाते उन्होंने कई साल फरीदाबाद का कार्य देखा है, फरीदाबाद में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है। जिम्मेदारी का निर्वहन करना फरीदाबाद का भाजपा का कार्यकर्त्ता अच्छे से समझता है । लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ा और तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई । भाजपा के कार्यकर्ताओ को चुनाव लड़ना आता है और लोकसभा की तरफ कार्यकर्त्ता पूरी मेहनत से चुनाव लडेगा और विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाकर तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगा । श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया और सरकार के काम को जनता तक पंहुचाने का आह्वान किया ।

Related posts

“राष्ट्रीय फेडरेशन कप किक बॉक्सिंग” में प्रदेश की 40 सदस्यीय किकबॉक्सिंग टीम में फ़रीदाबाद जिले के 19 खिलाडियों का किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ‘व्यवहार परिवर्तन संचार’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन,समाज में बदलाव लाने का अहम माध्यम है, डॉ. सुपर्ना दत्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x