Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल कुमार ने आज लघु सचिवालय सैक्टर-12 परिसर का निरीक्षण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  उपायुक्त अतुल कुमार ने आज लघु सचिवालय सैक्टर-12 परिसर का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को इस दौरान पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने व व्यवस्थित रूप से खाने-पीने की स्टाल लगवाने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर करवा कर अधिकारी रिपोर्ट प्रस्तुत करंे और इस सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं का समाधान समय रहते करें ताकि इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या का आमजन को सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नगराधीश को टोकन व्यवस्था जैसे विकल्प अपनाने बारे भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगराधीश कुमारी बलीना, एसडीएम फरीदाबाद प्रताप सिंह, डीसीपी आत्माराम सहित कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

75 दिवसीय मेगा इवेंट – भारत – चीन युद्ध पर आधारित नाटक का हुआ मंचन

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x