Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पत्नी पायल ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिल कर अपने पति खदेड़ू की हत्या, डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई खदेड़ू उर्फ़ राधे श्याम हत्याकांड की गुथ्थी सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस ने इस केस में खुलासा करते हुए कहा कि मृतक खदेड़ू की पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं और आरोपी पायल ने अपने पति खदेड़ू की हत्या की साजिश अपने प्रेमी के संग रची थी और उसके लिए दो लोगों को डेढ़ लाख रूपए सुपारी देना तय हुआ था जोकि कार्य होने के बाद तय रकम को देना था।

प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 4 दिसंबर को गाजीपुर गांव के पास बाजरी के खेतों में खदेड़ू उर्फ़ राधेशयाम की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी  थी। इसके बाद इस केस को  पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी थी।  उनका कहना हैं कि  उन्होनें इस केस की जांच हेतु एक टीम गठित की और जब उनकी टीम  ने इस केस जांच शुरू की तो उसकी जांच की सुई मृतक खदेड़ू  की  पत्नी पायल पर जाकर अटक गई। उनका कहना हैं कि जब पायल से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वहीँ  के एक दुकानदार कर्मवीर से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था
जिसमें उसका  पति खदेड़ू बाधा डाल रहा था जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने प्रेमी कर्मवीर के साथ उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली और उसे मारने करने के लिए आशीष निवासी मकान नंबर डीसी 265 ,रति मार्ग,डबुआ कालोनी ,सारन, फरीदाबाद व प्रकाश निवासी गांव खंहेड़ा जिला अलीगढ, उत्तरप्रदेश हाल डबुआ कालोनी, फरीदाबाद को अपने पति खदेड़ू को मारने के लिए डेढ़  लाख रूपए की सुपारी दे डाली। उनका कहना हैं कि आशीष व प्रकाश ने सोची समझी साजिश के तहत खदेड़ू उर्फ़ राधे श्याम को गांव गाजीपुर के बाजरी के खेत में ले गया और उसकी चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी और अब पुलिस ने पायल , कर्मवीर, आशीष व प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, उसके पास से पुलिस ने 20 महंगें मोबाइल फोन किया बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन करेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x