Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

अर्जुन अवॉर्डी प्रकाश नानजप्पा ने किया एसवीएसयू का अवलोकन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्ड विजेता निशानेबाज प्रकाश नानजप्पा ने बुधवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने देश के पहले राजकीय कौशल विश्व विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक संसाधनों का अवलोकन किया। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल जगत में नाम कमाने वाले व्यक्ति राष्ट्र का भी स्वाभिमान होते हैं। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने उन्हें विद्यार्थियों को प्रेरित करने की अपील की। प्रकाश नानजप्पा ने कहा कि हर व्यक्ति में एक स्किल होती है,लेकिन उसे विकसित करने की आवश्यकता होती है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल विकसित करने का उत्तम कार्य कर रहा। उन्होंने स्पोर्ट्स साइकोलॉजी विषय को पढ़ाए जाने की पैरवी की। प्रकाश नानजप्पा ने विश्वविद्यालय में स्थापित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने अपने ओलंपिक से संबंधित अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर डीन प्रोफेसर ऋषिपाल, डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, खेल निदेशक प्रोफेसर सुरेश, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा और स्पोर्ट्स कंसल्टेंट प्रतीक पुरी भी उपस्थित थे।

Related posts

पल्ला क्षेत्र में लाइनमैन के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा मार पीट, बतमीजी करने का मामला तूल पकड़ा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मामा राजपाल कांग्रेसी विधायक ललित नागर व पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ मानहानि व आपराधिक मुकदमा कराएगें दर्ज।

Ajit Sinha

शानदार होगा रैली: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रैली स्थल का तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x