Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा सुशासन विभाग के जिला प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश प्रमुख गोविंद भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों से सलाह कर प्रदेश में भाजपा सुशासन विभाग के जिला प्रमुख एवं जिला सह प्रमुखों की नियुक्ति की है। भारद्वाज ने गुरुग्राम से मनीष गाडौली और पलवल से नितिन गोयल को प्रदेश सह प्रमुख नियुक्त किया है। इस बाबत भारद्वाज ने अधिकारिक पत्र भी जारी किया है। गोविंद भारद्वाज ने गिरीश पुरी को यमुनानगर जिला प्रमुख और देशराज मंगल को सह प्रमुख बनाया है। इसी तरह से रामपाल छापरा को अंबाला जिला प्रमुख व कृष्ण आनंद को सह प्रमुख ,रामधारी शर्मा को कुरूक्षेत्र जिला प्रमुख, भीम सैनी को करनाल जिला प्रमुख व सुभाष कोच को सह प्रमुख, प्रीतम गुर्जर को पानीपत जिला प्रमुख व नरेंद्र शर्मा, प्रदीप चौहान को सह प्रमुख, आनंद हुड्डा को सोनीपत जिला प्रमुख व मुकेश सैनी, अभिजीत राठौड़ को सह प्रमुख बनाया है, चेतना अरोड़ को रोहतक जिला प्रमुख व मनीष कुमार को सह प्रमुख, झज्जर जिला प्रमुख राजकुमार सैनी, सह प्रमुख राजेश कुमार को बनाया है।फरीदाबाद जिला प्रमुख ओम प्रकाश रक्षवाल, सह प्रमुख जोगेंद्र चावला को नियुक्त किया है। पलवल जिला प्रमुख सतबीर पटेल व सह प्रमुख राजबीर सरपंच, नूंह जिला प्रमुख मनोज तायल और सह प्रमुख पुनीत गुप्ता, रेवाड़ी जिला प्रमुख दलीप शास्त्री व सह प्रमुख सुधीर स्वामी, महेंद्रगढ़ जिला प्रमुख पृथ्वी सिंह यादव व सह प्रमुख ओम प्रकाश लिसानिया को नियुक्त किया गया है। कुलवंत फोगाट को दादरी जिला प्रमुख तथा भूपेंद्र कौशिक को सह प्रमुख नियुक्त किया है।जींद जिला प्रमुख की जिम्मेदारी बलकार सिंह ढोहला को व सह सह प्रमुख कृष्ण लाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। सिरसा जिला प्रमुख जगतपाल बेनीवाल व सह प्रमुख जगमीत सिंह, फतेहाबाद जिला प्रमुख ईश्वर नैन और सह प्रमुख विक्रम शर्मा को नियुक्त किया गया है। भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश प्रमुख गोविंद भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द की दी जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 1,900 पटवारियों की जल्द होगी नियुक्ति।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी से जननायक जनता पार्टी गठबंधन करना चाहती हैं ,बातचीत के लिए 3 सदस्यों की बनाई टीम.दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

पुलिस चौकी प्रभारी व बिचौलिया 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट व एक अन्य एएसआई के खिलाफ भी मामला दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x