Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिस कंपनी की बस से आया था उसी बस के चपेट में आने से एक स्टाफ की हुई दर्दनाक मौत, पथराव, तोड़फोड़-देखें वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सेक्टर -35, गुरुग्राम स्थित पद्मिनी वीएनएस कंपनी की बस अपने स्टाफों को आज सुबह लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर कंपनी के पास लेकर आई, और सभी स्टाफ भी बस से उत्तर गए ,इनमें से एक स्टाफ बस के पीछे खड़ा था, जिसका बस ड्राइवर को बिल्कुल पता नहीं था,बस ड्राइवर ने जैसे ही अपनी बस को पीछे की तरफ किया तो वह स्टाफ बस की चपेट में आ गया , और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे से नाराज कंपनी के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इस हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पार्टी पर जमकर पथराव कर दिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की,पर पुलिस से समय रहते हुए पुरे हालात पर काबू कर लिया, अब हालात नियंत्रण में है। मरने वाले स्टाफ का नाम मोनू , उम्र 24 साल, निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश हैं, के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। इस मामले में थाना बादशाहपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 , 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, अभी पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

व्यापारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha

देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दें चार्टर्ड अकाउंटेंट- राज्यपाल

Ajit Sinha

सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर समाज हित में काम करेंगे तो देश तरक्की करेगा- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x