Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: कानूनगो रणधीर सिंह 14000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज कैथल जिला के राजौंद हलका में कार्यरत कानूनगो रणधीर सिंह को 14000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में एंट्री करने के बदले में 14 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि कैथल जिला में कार्यरत कानूनगो रणधीर सिंह राजस्व रिकॉर्ड में एंट्री करने के बदले में ₹14000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा उसकी जमीन के हिस्से उपरांत राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में इसकी एंट्री की जानी थी जिसके लिए आरोपी 14000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अंबाला के एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

निवर्तमान पुलिस आयुक्त, दिल्ली, राकेश अस्थाना को विदाई समारोह परेड के दौरान सलामी दी गई।

Ajit Sinha

2 करोड़ 30 लाख रुपए नगद व 678 ग्राम सोना के साथ 4 आरोपित पकड़े गए, कई फिल्म अभिनेता से भी कर चुके है लाखों की ठगी -वीडियो।

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी और 2 मामलों में घोषित अपराधी को दिल्ली पुलिस की एआरएससी अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x