Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोहतक और जींद में रोड शो आज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को रोहतक और जींद में रोड शो करेंगे। इस दौरान नड्डा रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा और सोनीपत लोकसभा से प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के लिए लोगों से वोट की अपील भी करेंगे। भाजपा ने रोड शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी और सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि जेपी नड्डा मंगलवार को सुबह 10 बजे रोहतक में पॉवर हाउस से रोड शो शुरू करेंगे। सैनी ने बताया कि नड्डा का रोड शो भव्य होगा और हजारों लोग और कार्यकर्ता रोड शो में हिस्सा लेंगे।सैनी तथा खरक ने बताया कि नड्डा इसी दिन दोपहर 12 बजे जींद में सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के समर्थन में एक बड़ा रोड शो निकालेंगे और जनता से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आग्रह करेंगे।

Related posts

बीजेपी प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज राजीव गाँधी फाउंडेशन को मिले डोनेशन को लेकर सनसनी खेज खुलासे किए हैं।

Ajit Sinha

एचपीएचसी ने जूनियर इंजीनियरों के लिए टिकाऊ निर्माण पर केंद्रित व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया

Ajit Sinha

कांग्रेस ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए हर प्रदेश में ‘जय हिंद यात्रा’ निकालने का ऐलान किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x