Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ हरियाणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले निकली बुलडोजर रैली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिरसा आगमन से पहले गजब उत्साह का माहौल बना हुआ है। 47 डिग्री तापमान में भी योगी आदित्यनाथ को चाहने वाले और भाजपा के समर्थक 200 से ज्यादा बुलडोजरों पर भगवा ध्वज लगाकर सिरसा की सड़कों पर उतरे और सभी जिला वासियों को अनाज मंडी में आयोजित होने जा रही रैली में शामिल होने का न्योता दिया। दरअसल तय कार्यक्रम के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसा अनाज मंडी में 20 मई, सोमवार को दोपहर 3 बजे डॉक्टर अशोक तंवर के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। योगी के स्वागत के लिए अद्भुत और अनोखे अंदाज में सिरसा वासियों ने बुलडोजर यात्रा निकाली है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और लगभग 350 बसों की व्यवस्था रैली में लोगों को लाने के लिए की गई है। सिरसा लोकसभा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खास तौर पर महिलाएं योगी आदित्यनाथ को सुनना चाहती हैं।लोगों की भावना और उत्साह को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने साढ़े 3 सौ बसों का इंतजाम किया है।  जिनमें नरवाना, फतेहाबाद, रतिया,टोहाना, कालांवाली, सिरसा, ऐलनाबाद ,डबवाली और रानियां सभी विधानसभा क्षेत्र के गांव से लोग बड़ी संख्या में अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी अद्भुत उत्साह है। उनकी भाषण शैली और उनकी साफगोई के लोग कायल हैं। इस अद्भुत बुलडोजर यात्रा को सफल बनाने में सिरसा से विधायक गोपाल कांडा और उनके भाई और भाजपा नेता गोविंद कांडा का विशेष योगदान रहा।

Related posts

हरियाणा: प्रथम बैंच मे 40 कुक कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, डीजीपी मनोज यादव ने किया शुभारंभ

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आज का दिन पुलिस के वीर सपूतो के अदम्य साहस और कर्त्तव्य परायणता को समर्पित-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं कर रही पंजाब सरकार: मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x