Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि नामांकन पत्र वापिस लेने की प्रक्रिया के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में कुल 223 उम्मीदवार रह गए हैं, जिनमें 207 पुरुष तथा 16 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होना है, जिसके लिए अब कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 उम्मीदवार हैं, जिनमें 12 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 31 उम्मीदवार हैं, जिसमें  30 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 19 उम्मीदवार (18 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार),  हिसार लोकसभा क्षेत्र में 28 उम्मीदवार (25 पुरुष और 3 महिला), करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवार (17 पुरुष और 2 महिला), सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवार (पुरुष) हैं।उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवार (24 पुरुष और 2 महिला), भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवार (15 पुरुष और 2 महिला), गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 23 उम्मीदवार (22 पुरुष और 1 महिला) तथा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 24 उम्मीदवार (22 पुरुष और 2 महिला)  हैं। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट के लिए कुल 9 उम्मीदवार (पुरुष) हैं।अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एक दिन देश के नाम जरुर करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र में हर एक वोट का अपना महत्व है, इसलिए अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

गोदारा -गोल्डी बरार गैंग के दो शूटरों, रविंद्र व अरुण को हरियाणा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रंग-तरंग नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन नाटक “लख्मीप्रेम” ने किया “हरियाणा के शेक्सपियर” को जीवंत।

Ajit Sinha

सीएम नायब की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में टूरिस्ट गाड़ियों को चला ने की अवधि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x