Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

कांग्रेस की मोदी को चुनौती- अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी-लाइव वीडियो सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी हार को देखते हुए अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं और अपने मित्रों के यहां जांच एजेंसियों के छापे डलवाएं।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री इतना कमजोर, असहाय और मजबूर इससे पहले कभी नहीं रहा। मोदी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देखा कि राहुल गांधी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं, बड़ी मुस्तैदी से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बोल रहे हैं, अडानी-अंबानी का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिर कार राहुल गांधी को देखकर दस साल भ्रष्टाचार में डूबे रहने के बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मत दिखाई और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया। श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि विडंबना ऐसी कि प्रधानमंत्री आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जांच एजेंसियां और मीडिया चुप है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार पर किए खुलासे ने पूरी भाजपा और सरकार में हड़कंप मचा कर रख दिया है। लोग भयभीत हैं, क्योंकि उन्हें पता है जब हार देखकर मोदी जी अपने जिगर के टुकड़े को कुर्बान कर सकते हैं तो हम क्या चीज हैं। सरकार में सबसे ज्यादा अमित शाह डरे हुए हैं। इसके अलावा, वे अफसर भी डरे हुए हैं जो मोदी जी के इशारों पर काम कर रहे थे। ये सभी समझ गए हैं कि सरकार बदलने वाली है। नरेंद्र मोदी तो झोला उठाकर चल देंगे, हिसाब उनसे मांगा जाएगा।

Related posts

लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए जा रहे हैं, ऊपर से इन्हें महिला आरक्षण के रूप में प्रस्तुत और प्रचारित किया जा रहा है, परिसीमन का मुद्दा है।

Ajit Sinha

वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! Vande Bharat से सिर्फ 8 घंटों में ही पहुंच जाएंगे कटरा, बुकिंग शुरू

Ajit Sinha

दिल्ली में जारी रहेगी वर्तमान आबकारी नीति, सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x