Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

यूनिवर्सिटी के छात्रावास के छत पर बनी पानी की टंकी में मिली महिला की लाश, पति और सास फरार, पुलिस तलाश में जुटी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी की एम छात्रावास के तीसरे फ्लोर पर बनी पानी की टंकी से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक 1 की टीम,एसीपी लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी और एडिशनल डीसीपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फ्लैट में महिला अपने पति और सास के साथ रहती थी बहुत देर रात परिवार में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

महिला का शव इसी फ्लैट के पानी की टंकी से बरामद हुआ है। एसीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीणा ने बताया कि पीआरवी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एम छात्रावास की छत पर बने सीमेंट के पानी के टैंक में एक महिला का शव मिला है। सूचना पर थाना ईकोटेक-1 पुलिस के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई. तो एक महिला जिसका पति जिम्स अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वह अपनी पत्नी और मां के साथ फ्लैट में रह रहा था. आस पास के लोगों ने बताया कि कल रात 3 बजे तक पति, पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और अक्सर आपस में झगडते रहते थे। उसके बाद से मृतक महिला का पति मौके से फरार है। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और फरार आरोपियों गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचपीएचसी ने हरियाणा के पुलिस बुनियादी ढांचे में ग्रीन बिल्डिंग प्रथाओं और नेट जीरो पहल की शुरुआत की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने आज शहीद कांस्टेबल संदीप के परिवार को सौंपा 65 लाख रुपये का चेक

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से भारत लौटने,दिल्ली, लाल किला आतंकी हमले में हुए घायलों से एलएनजेपी अस्पताल में मिले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x