Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

जीएसटी इंस्पेक्टर संदीप कुमार को भी एसीबी की टीम ने ₹9000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के सोनीपत जिला में जीएसटी विभाग में कार्यरत जीएसटी इंस्पेक्टर को आज एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने 9000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए जीएसटी इंस्पेक्टर का नाम संदीप कुमार हैं। आरोपित इंस्पेक्टर संदीप के खिलाफ थाना एंटी करप्शन ब्यूरो,रोहतक में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर,आरोपित संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि जीएसटी विभाग सोनीपत में कार्यरत जीएसटी इंस्पेक्टर संदीप कुमार द्वारा शिकायतकर्ता की कंपनी का जीएसटी वेरिफिकेशन करने के बदले में ₹9000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और आरोपित संदीप कुमार को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आरोपित  के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।  

Related posts

हरियाणा सरकार ने राजनीति और चुनावों में कर्मचारियों की भागीदारी को प्रतिबंधित कर दिया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए।

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाइयां बनाने वाली एक कंपनी का पर्दाफाश, करोड़ों की नकली दवाइयां एंव मशीने बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x