Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: ब्लैकमेलर होमगार्ड का एक जवान ढाई लाख रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देर सांय जिला झज्जर के छुछकवास पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड सतेंद्र को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता को भिंडावास निवासी महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने संबंधी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई  करने का डर दिखा कर रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता तथा आरोपित दिसंबर 2023 से एक दूसरे के परिचित थे। गत फरवरी 2024 में आरोपित सत्येंद्र ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके मोबाइल नंबर से भिंडावास निवासी सुनीता के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजे गए हैं और इस मामले में उसे पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया गया।

प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई  न करने के लिए आरोपित ने शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख रुपए की मांग की। अपनी बदनामी तथा पुलिस कार्रवाई  के डर से शिकायतकर्ता ने आरोपित को डेढ़ लाख रुपए सौंप दिए। कुछ समय बाद आरोपित  द्वारा मामला दबाने के लिए शिकायतकर्ता से पुनः ₹500000 की रिश्वत की मांग की गई और शिकायतकर्ता ने आरोपित को ₹500000 की राशि का भुगतान कर दिया। कुछ समय बाद आरोपित  ने शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए की मांग की जिसमें से शिकायतकर्ता ने ₹800000 सत्येंद्र को सौंप दिए । अप्रैल 2024 में आरोपित ने शिकायतकर्ता का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में जाने की बात कही और शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपए की मांग की। दिनांक 28 अप्रैल को आरोपित ने शिकायतकर्ता को एक सप्ताह का समय देते हुए 25 लाख रुपए की राशि रिश्वत के तौर पर देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया। आरोपित  को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई तथा उसे ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपित की अल्टो गाड़ी में से रिश्वत की राशि बरामद की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ किसी भी पुलिस थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं थी। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपित  के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

राजनैतिक शुचिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा गंगाजल अभियान : विधायक नीरज शर्मा

Ajit Sinha

दिल्ली के मालवीय नगर में गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग के मामले में मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बाढ़ पीड़ितों की मदद करे सरकार, तुरंत राहत कार्य करे शुरू- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x