Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शराब तस्करी पर कार्रवाई तेज करने के लिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार  को गुरुग्राम से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व आबकारी एवं कराधान विभाग के  अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार प्रदेश में अवैध शराब तस्करी पर पूर्णतया पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिलावार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शराब तस्करी से जुड़ी शिकायतों समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर सीआईडी के एडीजीपी आलोक मित्तल हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल व अन्य उच्च अधिकारी गण वीसी के जरिये  मौजूद रहे।वी.सी. की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने अवैध शराब तस्करी के तमाम  बिंदुओं बारे विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने  सभी उपायुक्तों को कहा कि वे जिला स्तर पर बैठक लेना सुनिश्चित करें और लोक सभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब तस्करी के अपराध से सम्बन्धित जो भी केस आते हैं, उन केसों में और तीव्रता लाए, इस दिशा में सभी विभाग आपसी तालमेल करके कार्य करें। उन्होंने इस दौरान जिलावार अवैध शराब तस्करी पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने वीसी के जरिये बताया कि जिला में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध रूप से शराब की सप्लाई न हो इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा छः स्थानों पर नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान अवैध शराब पर पाबंदी लगाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों व सभी रिटर्निंग अधिकारियों की मीटिंग भी निरन्तर  ली जा रही है । मीटिंग में पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि  आबकारी विभाग द्वारा जिला में भाटी माईन मांगर, सूरजकुंड, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर के सामने, बसंतपुर और छांयसा में छह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर 8-8 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान चेकिंग टीमों द्वारा 8,447 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस शराब का मूल्य 27 लाख रुपये आंका गया है। वहीं इन मामलों में 233 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में शराब सहित 73 लाख रुपये के असेट्स सीज किए गए हैं। इनमें 21 लाख रुपये की नकदी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में ही 414 गाडिय़ों की चैकिंग की गई है।जिला निर्वाचन विक्रम सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीसी के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा  सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने एडीसी, एसडीएम व सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में चैकिंग अभियान तेज रखें।बता दें कि जिला फरीदाबाद में अवैध शराब तस्करी के चैकिंग अभियान के तहत 8,447 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पकड़ी गई इस शराब का मूल्य  लाखों रुपये है।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित अनखीर चौक तक भीषण जाम, डीसी की गाड़ी सहित हजारों गाड़ियां भीषण जाम फंसी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई छात्र नेताओं ने अपनी जीत पर बांटी मिठाइयां।

Ajit Sinha

भिखारी और हाथ से मैला ढोने वाले बच्चों की पहचान करने के बाद उन बच्चों के दर्ज बयान पर समिति करे आवश्यक कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x