Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 व सेक्टर -65 की संयुक्त ने अंतर्राष्टीय गैंग के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन चोरी करते थे, डीसीपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 व सेक्टर -65 की संयुक्त टीमों  ने बल्ल्भगढ़ के एक मोबाइल की दुकान से लाखों रूपए की मोबाइल फोन चोरी करने के मामलें में चार अंतर्राष्टीय चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो इंटरपोल व नेपाल पुलिस की सहायता  से ही चोरी की लाखों रूपए के मोबाइल फोनों को नेपाल से बरामद किया जाएगा। बल्लभगढ़ डीसीपी विष्णु दयाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के अनुवर्त कम्युनिकेशन की दुकान से बीते 14 -15 नवंबर की रात हुई लाखों रूपए की मोबाइल फोन के चोरी के मामलें में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया हैं।

उनका कहना हैं कि पकडे गए चोरों ने पूछताछ के दौरान अपना  नाम सुनील कुमार , भुनेश, धीरज व रमेश बताया हैं और यह सभी लड़कें धोड़ासन  ,जिला मोतिहारी, बिहार के निवासी हैं। उनका कहना हैं कि इन  सभी लड़कों को धोड़ासन गांव,मोतिहारी ,बिहार से गिरफ्तार किया गया हैं और धोड़ासन गांव जो हैं वह बिल्कुल नेपाल बोर्डेर के समीप हैं,यह लोग चोरी के मोबाइल फोनों को नेपाल के दुकानों में बेच  दिया  हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग धोड़ासन गांव से आकर गाज़ियाबाद में एक किराए के मकान में रह रहे थे और जाएदात्तर बड़े शटर वाले दुकानों को यह लोग निशाना बनाते थे।

उन्होनें बताया कि चोरी से एक दिन पूर्व में इस दुकान की रेकी यह लोग कर गए थे के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उनका कहना हैं कि इन चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सेक्टर -30 व सेक्टर -65 क्राइम ब्रांचों को सौपी गई थी। जिनकी कड़ी मेहनत की वजह से पुलिस को यह सफलता हाथ लगी हैं। उनका कहना हैं कि चोरी की मोबाइल फोनों को बरामद करने हेतु इंटरपोल व नेपाल पुलिस की सहायता ली जाएंगी। उनका कहना हैं कि पकडे गए सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अगले सात दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं जिसे लेकर नेपाल से चोरी के मोबाइल फोनों को बरामद किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: बड़खल तहसील में पुरे दिन इंतजार करने के बाद भी बिजली नहीं होने के कारण फ्लैटों एंव प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ करें उचित कार्रवाई : उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज:विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x