Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी से घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए 100 नुक्कड़ सभाएं और विशाल रैली आयोजित करेंगे- लखन सिंगला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति फरीदाबाद लोकसभा सीट से लोकसभा -2024 के चुनाव में जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी, उस उम्मीदवार का साथ वह पूरी ताकत के साथ देंगे, और अभी जो चुनावी हवाएं कांग्रेस के पक्ष में चल रही हैं, उसके अनुसार उस उम्मीदवार की जीत लगभग पांच लाख से अधिक वोटों से निश्चित होगी। आगामी चुनाव में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र प्रताप सिंह हो या करण दलाल हो,को टिकट मिलने की चर्चा हैं, इसमें ज्यादा चर्चा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम की हैं। वह पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता होने के नाते अपने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की पूर्ण रूप से कोशिश करेंगे। ये कहना कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त व्यापार प्रकोष्ट के चैयरमेन लखन कुमार सिंगला का।

लखन कुमार सिंगला ने बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कहा कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर 100 नुक्कड़ सभाएं करेंगे। और भारतीय जनता पार्टी के कारनामों को उजागर करेंगे, और कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने के लिए आम जनता को प्रेरित करेंगें। मामला यही ठहरेगा, वह अनाज मंडी ,सेक्टर -16 में रैली आयोजित करेंगे, और इस रैली में भारतीय जनता पार्टी ने जो आम जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार के दलदल में डुबोने का काम किया हैं, उसकी पोल पट्टी खोलेंगे,और कांग्रेस सरकार में किए गए अनगिनित विकास कार्यों के बारे में आम जनता को भली भांति अवगत कराएंगें, और घोषित कांग्रेस उम्मीदवार को आम जनता से भारी मतों से जीतने की अपील करेंगें। चाहे उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह हो, या करण दलाल हो, ये सब उनके लिए मायने तो रखते ही हैं। पर उनके लिए पार्टी सबसे ज्यादा मायने नहीं रखती हैं। इसके अलावा वह जनसम्पर्क अभियान भी चलाएंगे, इसके लिए वह लोगों के घर घर जाएंगे, और लोगों को वोट मांगेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक ललित नागर ने दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को दिया जनसभा का निमंत्रण,भाजपा सरकार की नाकामियों करेंगें उजागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता आयोजित की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपमंडलाधीश शिखा अंतिल ने किया एल-1 में शराब स्टोक का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x