Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पंचायती राज विभाग की क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने जिला सोनीपत के पंचायती राज विभाग में कार्यरत क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी निशा द्वारा ठेकेदार से 11 लाख रुपये का बकाया बिल पास करने के बदले में 39000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

एसपी चंद्र मोहन ने थाना शहर पलवल के तत्कालीन एसएचओ घनश्याम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया तुरंत गिरफ्तार।

Ajit Sinha

खाने -पीने के सामान खत्म हो जाने पर उपजे विवाद में चाकू मारकर युवक की सनसनीखेज हत्या, आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

रविवार को होगा ड्रैगन बोट एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x