Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज सोमवार रेल से पहुँचें गुरुग्राम से चण्डीगढ़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोमवार को गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर रेल से तय किया। उन्होंने गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए कार या हवाई जहाज़ की बजाए वन्दे भारत ट्रेन से सफर करने को तरजीह दी। उनके इस सफर में उनके साथ अन्य सदस्यगण भी शामिल रहें।   
बंडारू दत्तात्रेय ने इस रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और पिछले कुछ समय में रेलवे व्यवस्था में हुए सुधारों का भी अनुभव हासिल किया। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के लिए अन्य परिवहन साधनों की अपेक्षा रेल की यात्रा ज्यादा सुविधा जनक एवं आरामदायक है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद पहले की अपेक्षा रेल यात्रा में समय की बचत भी होने लगी है। 

उन्होंने कहा कि रेल में दी जा रही सुविधाओं, खान-पान व वातावरण सराहनीय रहा और यात्रा में थकावट भी नहीं हई। सफर में समय का सदुपयोग करते हुए दो घंटे में सरकारी कार्यों को भी निपटाया गया।गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का रेल सफ़र पूरा होने पर राज्यपाल दत्तात्रेय का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार चौधरी, सुभाष पवार, श्री आदित्य महरा, सुश्री शिखा सिन्हा सहित अन्य रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया और उन्हें रेलवे सुविधा के बारे में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल श्री दत्तात्रेय भारत सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उस समय और आज की रेल सेवा में हुए बदलाव को समझने और जानने के लिए उन्होंने सोमवार को वन्दे भारत ट्रेन से गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को रेल जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधा का भरपूर लाभ उठाने के बारे में प्रेरित किया।

Related posts

ड़क सुरक्षा को नई दिशा देगा हरियाणा पुलिस का ‘संजया’ ऐप : आईआईटी मद्रास के सहयोग से दुर्घटना प्रबंधन होगा और अधिक सक्षम

Ajit Sinha

सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार और साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

Ajit Sinha

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के डीसी से कहा कि निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या तुरंत बढ़ाओं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x