Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आईएएस पी सी मीणा को पितृशोक :श्रद्धांजलि सभा 25 अप्रैल को मलकेड़ा जिला सीकर, राजस्थान में होगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के आईएएस अधिकारी पीसी मीणा के पिता मोती लाल मीणा गत सांय स्वर्ग सिधार गए। 86 वर्षीय मोती लाल मीणा कुछ समय से बीमार थे उनका गुरुग्राम में इलाज चल रहा था। सभी दायित्वों का बखूबी निर्वाह करते हुए वे अपना भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके दो सुपुत्र और तीन सुपुत्रियां, पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन आदि हैं। बड़ा सुपुत्र कैलाश चंद मीणा प्रिंसिपल और छोटा सुपुत्र पी सी मीणा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में सेवारत हैं।

आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मलकेड़ा,राजस्थान के जिला सीकर में किया गया। अंतिम संस्कार में समाज के गणमान्य, सुमित कुमार एचसीएस, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय एवं ऑपरेशन सर्किलों के अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता और उप मंडल अधिकारी आदि शामिल हुए। सभी ने पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति प्रार्थना और इस कठिन समय से उबरने की प्रार्थनाएं की।स्वर्गीय मोती लाल मीणा की आत्मिक शांति के लिए तीये की बैठक मंगलवार, 16 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक निवास स्थान मां दुर्गा फार्म हाउस, गांव मलकेड़ा, जिला सीकर, राजस्थान में होगी।  श्रद्धांजलि सभा गुरुवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12 से 01 बजे तक निवास स्थान पर ही होगी।

Related posts

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच -10 एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने छीनी हुई मोबाइल फोन को ओलेक्स के जरिये बेचने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

रियल एस्टेट पार्टनर ने धोखे से रिश्तेदारों के 15 बैंक खातों में 1 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर, गबन, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: निकाय चुनावों की तैयारी तेज, संशोधित मतदाता सूची तैयार करें अधिकारी- जिला उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x