Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस ने लगा रखे थे भ्रष्टाचार के उद्योग, भाजपा ने लगाई रोक : मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बीबीसी के नाम से एक उद्योग स्थापित कर रखा था जिसका अर्थ था बदलियां, भर्ती और सीएलयू उद्योग। इस उद्योग के नाम पर मोटी कमाई की जा रही थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस उद्योग को पूरी तरह से बंद कर दिया। पहले शिक्षकों की बदलियां ऑनलाइन की गई और अब हरियाणा के सभी 4 लाख कर्मचारी ऑनलाइन तबादले करवा पाएंगे। भाजपा सरकार ने नौकरियां मेरिट के आधार पर दी और सीएलयू के सिस्टम को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने का काम किया। अब किसी भी काम के लिए किसी भी व्यक्ति को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ता। मनोहर लाल शुक्रवार को यहां बरवाला कपास मंडी में हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास किसी सीट के लिए दावेदार ही नहीं है और अगर कहीं पर दावेदार हैं तो वहां उनके बीच इतनी लड़ाई है कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पा रही है, जिस कारण मैदान अभी तक खाली है। जब तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी तब तक जनता अपना मन बना चुकी होगी और 4 जून को बीजेपी हरियाणा की सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा बड़े अंतराल से जीतेगी।
मनोहर लाल ने कहा कि 10 साल नरेंद्र मोदी और साढ़े 9 साल हरियाणा की सरकार ने सिस्टम बदलने का काम किया। किसानों को पहले अपनी जमीन की फर्द लेने के लिए तहसीलदार और पटवारी के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन सरकार ने इस सिस्टम को बदलकर इसे भी ऑनलाइन कर दिया। लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे ऑनलाइन किया। मरे हुए आदमियों की बुढ़ापा पेंशन कुछ लोग खा रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर अंकुश लगाने का काम किया और अब सरकार ने उस चोरी को रोक कर विदुर और कुंवारों की पेंशन शुरू की है। उन्होंने कहा कि 2015 से पहले प्रदेश में केरोसिन के टैंकर आते थे और पेट्रोल और डीजल में मिलाकर उसे बेचा जाता था जिससे लोगों को भारी दिक्कतें होती थी। भाजपा सरकार ने प्रदेश को केरोसिन फ्री प्रदेश बनाने का काम किया। जीएसटी लागू की जिसका कुछ दिन तो विरोध हुआ, लेकिन आज जीएसटी के कारण देश प्रदेश व्यापारी और आम जनता सभी का भला हो रहा है। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में इंस्पेक्टरी राज खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने गरीबों महिलाओं और युवाओं का बहुत ध्यान रखा है।

Related posts

सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ जनता को समयबद्ध व सम्मानजनक तरीके से मिले : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए 10वीं लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha

भिखारी और हाथ से मैला ढोने वाले बच्चों की पहचान करने के बाद उन बच्चों के दर्ज बयान पर समिति करे आवश्यक कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x