Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

नवरात्र मेले में मनसा देवी मंदिर पंचकूला में कड़ी सुरक्षा, कैमरों से होगी निगरानी; 750 पुलिस जवान तैनात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में माता मन्सा देवी मंदिर में नवरात्र मेला को लेकर कडी सुरक्षा इंतजाम किए गये है पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्रों में बडी सख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं और मेले में कडी सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए है पुलिस ने मेले को लेकर विशेष 13 अस्थाई नाकें स्थापित किए गए  है इसके अलावा मेले पेट्रोलिग डयूटी इत्यादि भी तैनात की गई है जिन पर पुलिस के करीब 750 पुलिस कर्मी तैनात होगें। सभी नाकों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। मेले में श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक सहायता केंद्र भी बनाया गया है, जहां पर पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे।

असाल्ट ग्रुप की टीम तैयार कर मेले में तैनात की गई है, ताकि बम इत्यादि की सूचना पर तुरंत घटनास्थल पर जाकर कार्रवाई की जा सके। विशेषकर एंटी सेबोटेज की टीम, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, क्राइसिस मैनेजमेंट टीम, स्ट्राइकिंग रिजर्व, टियर गैस स्क्वाड, बम डिस्पोजल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड टीमों को भी तैनात किया है ।पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेले में किसी प्रकार की कोई सदिग्ध व्यक्ति या कोई वस्तु दिखाई दे उसके साथ किसी भी प्रकार से छेडछाड ना करें । उस बारे तुरन्त पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें । इसके अलावा पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मेले में दर्शन करनें लिए आने वालें सभी श्रदालुओ से अपील है जो श्रदालुओ अपनें साथ बच्चे लेकर आते है वह सभी अपनें बच्चो को ख्याल रखें उन्हें अपनी पहुंच दूर ना करें उन्हे इधर उधर जानें से रोकें उन्हे हर जगह पर अपने साथ रखें । ताकि बच्चा आपसे दूर ना जाएं । क्योकि खासकर मेलो में बच्चे गुम हो जाते है जिससे माता पिता परेशान व दुखी हो जाते है ।इसके अलावा पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि आज देर रात्रि पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक नें मेले में डयूटी पर तैनात किए गये सभी पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो को मेले में डयूटी बारे ब्रीफ किया गया और अपनी डयूटी को मेहनत व ईमानदारी के साथ करें और अपनी डयूटी के प्रति एर्लट रहें और हर प्रकार की गतिविधि पर निगरानी रखें य़।पुलिस उपायुक्त नें बताया इसके अलावा मेले में कडी सुरक्षा को लेकर पुलिस राईडर, पीसीआर व डायल 112 ईआरवी व्हीकल मौजूद रहेंगें इसके अलावा मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक इन्सपेक्टर सतबीर सिह को तैनात किया गया है इसके अलावा मेले में डयूटी व अन्य कानून व्यवस्था लगाई गई डयूटियो को लेकर पुलिस अधिकारियो द्वारा समय समय पर चेंकिग रहेगी ।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दोस्त के घर डकैती डालने वाले आरोपित आदित्य सहित 6 डकैतों को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

एक स्पा सेंटर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 लड़कियों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बीबीए की पढाई कर चुके एक शख्स के महंगे व मौज मस्ती के शौक ने पहुंचाया जेल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x