Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बुराश रेस्टोरेन्ट” में परोसी जा रही अवैध शराब, आबकारी विभाग और पुलिस का छापा, रेस्टोरेंट मैनेजर समेत 4 पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:लोकसभा चुनाव में शराब की अवैध बिक्री और ट्रांसपोर्टेशन कर लेकर आबकारी विभाग एक्शन में है और लगातार छापेमारी कर रहा है.इसी कड़ी में आबकारी विभाग और थाना 126 पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर ग्राम रोहिल्ला पुर सेक्टर-132 में बिना लाइसेंस और पुराने लाइसेंस में छेड़छाड़ कर रेस्टोरेंट में शराब पिलाने वाले मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से छेड़छाड़ कर बनाये गये फर्जी लाइसेंस और 55 बोतल शराब की बरामद की गई है.

नोएडा के सेक्टर-132 स्थित गांव रोहिल्ला पुर नोएडा स्थित “बुरांश रेस्टोरेंट” में परोसी जा रही अवैध शराब की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग और थाना 126 पुलिस ने देर रात संयुक्त रूप से छापा मार कर रेस्टोरेन्ट के मैनेजर  आलोक झा, धर्मवीर कुमार सोनू और मणिपुर निवासी थांगलेनहाऊ चोंगलोई को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से पुराने लाइसेंस में छेड़छाड़ कर FL11 लाइसेंस को असली के रूप में दर्शाकर अधिक मुनाफा कमाने हेतु बिना वैध लाइसेंस के रेस्टोरेंट में शराब का सेवन कराया जा रहा था. रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर काउंटर के पास नीचे एक प्लास्टिक के कट्टे में 26 बोतल कोरोना एक्स्ट्रा प्रीमियम बीयर 330 एमएल 25 बोतल बीरा व्हाइट बीयर 330 एमएल फार सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली, जैकब क्रीक व्हाइट वाइन 750 एमएल की एक सीलबंद और आधी भरी हुई बोतल और सुला ब्रांड की रेड वाइन 750 एमएल की एक सीलबंद और आधी भरी हुई बोतल बरामद किया गया। बरामद शराब के बारे में पूछा गया तो काउंटर पर बैठे व्यक्ति द्वारा ये बताया गया की हम इसको बेच कर मुनाफा कमाते हैं। बरामद 26 बोतल कोरोना एक्स्ट्रा प्रीमियम बीयर में से तीव्रता परीक्षण हेतु रेंडमली आधार पर 2 बोतल बीयर को बतौर नमूना सील किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों व लाइसेंस पर अंकित प्रणव जैन(रेस्टोरेंट संचालक),के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना सेक्टर 126 में मुकदमा  पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने 10 देसी हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं, और एक को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

मनोज मंगारिया ने शार्प शूटरों को 15 लाख नगद व एक फ्लैट देने की लालच देकर मनोज भाटी की करवाई थी हत्या, दो और शूटर अरेस्ट  

Ajit Sinha

खून के बदले खून: पिता के हत्या का बदला, 10 वर्ष बाद दोस्तों के साथ मिलकर राहुल सोलंकी की हत्या करके लिया -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x