Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एकॉर्ड अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि एक सेहतमंद व्यक्ति ही अपने जीवन में तय किए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है क्योंकि बीमारी और रोगी व्यक्ति अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। लेकिन जो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होता है कि वह योजनाओं को बना भी सकता है और उन्हें लागू भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सेहत को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें और कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से जांच करवाएं जिससे समय रहते बीमारी को पकडक़र उसका निदान किया जा सके। नागर ने लोगों से अपील की कि वह खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रात: टहलने का नियम बनाएं और अच्छा भोजन करें। शिविर में पेट, आंतों, लिवर रोगों, दिमाग और स्पाइन रोगों, श्वास रोग, महिला रोगों की निशुल्क जांच की गई वहीं बीपी, सुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी एवं सी की भी जांच की गई। इस अवसर पर डॉ आरसी सोनी, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, अमन नागर, अजय पाल, खलीफा धर्मवीर, सतराम नागर, विनोद भड़ाना, पवन बीडीसी, जगदीश मैंबर, राजकुमार मैंबर, दुष्यंत पंडित, पहलवानजी, सुनील बीडीसी, ईश्वर यादव, नरेश मैंबर आदि अनेक लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

बिग ब्रेकिंग: अवतार सिंह भड़ाना पार्टी बदले का रचा इतिहास, भाजपा छोड़ आरएलडी में हुई शामिल,जेवर से लड़ेंगें चुनाव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसबीआई बैंक के कर्मचारी बन आमजनों से ठगी करने वाले 5 ठगों को थाना साइबर पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

शराब ठेकेदार से 1.53 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी ने रची थी साजिश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x