Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम का ओयो होटल में छापा, 7 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए , केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम ने आज संजय कॉलोनी, सोहना रोड स्थित एक ओयो होटल में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए चल रही सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 लड़कियां और पांच लड़के को गिरफ्तार किए हैं। इनमें तीन होटल के स्टाफ भी शामिल हैं। इस संबंध में थाना मुजेसर में सभी आरोपितों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुजेसर की टीम को सूचना मिली कि संजय कॉलोनी, सोहना टी पॉइंट के पास बने पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ओयो होटल में कुछ गलत गतिविधियां हो रही है। सूचना के आधार पर मुजेसर थाना प्रबंधक, संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज तथा दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो रखी थी जो होटल में अनैतिक गतिविधियों करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा मौके से 7 लड़कियां और 5 लड़कों को काबू किया गया जिसमें से तीन लड़के होटल में काम करने वाले थे। आरोपितों को थाने लाकर उनके खिलाफ मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। मामले में मकान मालिक तथा होटल के लिए मकान को किराए पर लेने वाले आरोपित दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार व बलात्कार के लिए होटल में कमरे देने वाले होटल संचालक सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने वासदेव अरोड़ा को भाजपा में किया शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x