Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां-लाइव फुटेज देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: आज दिन दहाड़े एक मोबाइल फोन के शोरूम पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने ताबड़ तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी । इस फायरिंग में किसी की जान की नुकशान तो नहीं हुई, पर माल का तो नुकशान अवश्य हुआ हैं, जो साफतौर पर दिखाई दे रही हैं। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में हुई गोली बारी से सभी व्यापारी वर्ग दहशत में हैं। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

खबर के मुताबिक नीरज फरीदपुरिया नामक एक बदमाश बीते 22 जनवरी 2024 को 999 मोबाइल शॉप के संचालक प्रवीण छाबड़ा से फोन पर एक करोड़ रूपए की रंगदारी की मांग की थी , जिसके न देने पर आज उसके गुर्गे ने संचालक प्रवीण छाबड़ा को धमकाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को दिन दहाड़े उसकी मोबाइल की शो रूम स्थित पुरानी जीटी रोड, पलवल पर ताबड़ तोड़ गोलियां चलाई। जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में सरेआम गोलियां चलाते और गोली चला कर भागते हुए बदमाश लोग नजर आ रहे हैं। इस संबंध में पलवल पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंशु सिंगला से फोन पर गोलीकांड में कार्रवाई के मामले पूछा गया तो उन्होंने कहा की मीडिया को जल्द ही प्रेस रिलीज के जरिए कार्रवाई के बारे में बता दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: पैसों के लालच में पूर्व मकान मालिक की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

तपती गर्मी में तन को ठंडा करने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन कर पूल पार्टी कर रहे 33 लड़केअरेस्ट

Ajit Sinha

ऑनलाइन गेमिंग एवं साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त एक गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 आरोपितों को किया अरेस्ट-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x