Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ह्यूमन राइट के स्पेशल मॉनिटरिंग ऑफिसर सुधीर चौधरी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों संग किए सुझाव साँझे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ह्यूमन राइट कमीशन के स्पेशल मॉनिटरिंग अधिकारी सुधीर चौधरी ने आज वीरवार को दोपहर उपायुक्त कार्यालय में डीसी  विक्रम सिंह की मौजूदगी में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ह्यूमन राइट के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए सुझाव सांझे किए। उन्होंने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए विभाग वार बेहतर क्रियान्वयन के लिए सांझे बेहिचक करें। बशर्ते उसमें ह्यूमन राइट्स जरूर शामिल हो। उन्होंने विभाग वार मानव कल्याण के लिए किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी भी ली और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सुझाव सांझे किए।ह्यूमन राइट्स के स्पेशल मॉनिटरिंग अधिकारी सुधीर चौधरी ने पुलिस,महिला एवं बाल विकास,श्रम ,स्वास्थ्य ,जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, अनुसूचित जनजाति और जाति कल्याण निगम सहित अन्य प्रशासनिकअधिकारियों के साथ ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सुझाव साझा किए। बैठक में डीसी विक्रम सिंह, डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नवीन चिल्लर, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मंजु श्योराण, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सहित  अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related posts

ओल्ड जॉन के सेक्टर -10 -11 और एनआईटी जॉन के सूरजकुंड इलाके में निगम प्रशासन ने तोड़ फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह,एनआईटी डीसीपी कृत पाल सिंह ,डीसीपी क्राइम सुखबीर के हुए तबादले,कई जिलों के एसएसपी बदलें ,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x