Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

होली की रात माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से फायरिंग की गई -पुलिस जांच में जुटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम की देवीलाल नगर में उस वक्त एकदम से हड़कंप मच गया जब होली की रात को एक स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मस्जिद के बाहर फायरिंग करदी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब आसपास लोग घर से बाहर निकले तो तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। पुलिस माने तो गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोगों की माने तो सोमवार की देर रात लगभग पौने 11 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी देवी लाल नगर की गली नंबर-9 में पहुंची और गली में मुड़ने लगी, लेकिन एक मकान के बाहर बनी थली पर चढ़ने की बजाय गाड़ी रुक गई। स्कॉर्पियो सवार ने उन्हें गाड़ी के आगे पत्थर होने की बात कह कर पत्थर हटाने के लिए कहा। जब शख्स ने उसे पत्थर न होने की बात कही तो स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी को पीछे करके दोबारा गाड़ी थली पर चढ़ा दी। इस पर मकान मालिक नीचे उतर आया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार ने अपनी गाड़ी को रोका और उसमें से दो युवक उतरकर आए और मस्जिद का गेट खुलवाने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्होंने मस्जिद का गेट सुबह खुलने की बात कही तो वह भड़क गए और अभद्रता करते हुए वापस जाने लगे। आरोप है कि एक युवक ने पहले उनके कंधे पर हाथ रखा और गोली मारने की बात कहते हुए अचानक गोली चला दी जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी कैमरे में स्कॉर्पियो गाड़ी आते हुए दिखाई दे रही है जो कुछ देर के लिए गेट के पास रुकी है। इसमें से दो युवक निकल कर आए हैं जो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। मौके से गोली का खोल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

चीनी मांझा के गोदाम में पुलिस का छापा, भारी तादाद में मोनो काइट मांझा के ब्रांड नाम के “चीनी मांझा” बरामद-अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जाएं वोटर लिस्ट से- सीईओ पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x