Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

भारत की लोकतंत्र व्यवस्था में प्रत्येक वोट का महत्वपूर्ण योगदान – अनुराग अग्रवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि भारत की लोकतंत्र व्यवस्था में हर वोट का महत्वपूर्व योगदान है। चुनाव आयोग चाहता है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के पर्व को एक उत्सव की तरह मनाए। अग्रवाल आज प्रदेश में होने वाले आगामी लोकसभा 2024 चुनाव के संबंध किए जा रहे प्रबंधों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12,53,170 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग का यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवा मतदाता राज्य में होने वाले इस मतदान में भाग लेकर ’’चुनाव का पर्व देश का गर्व’’ नामक यज्ञ में आहुति अवश्य डालें।
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य ही नहीं बल्कि युग निर्माता भी हैं। युवाओं को बूथ स्तर पर अपने क्षेत्र के किसी खिलाड़ी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, कलाकार को मतदान का आइकाॅन बनाना चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए विशेष प्रबन्ध किये गए हैं ताकि उन्हें मतदान करने में कोई दिक्कत न आए। यदि वे पोलिंग स्टेशन पर ना आ सकें तो उनसे चुनाव विभाग के अधिकारी विकल्प लेंगे और उन्हें पोस्टल बैलेट दिया जाएगा। अगर वे पोलिंग स्टेशन में आकर ही मतदान करना चाहते हैं तो उनके घर से पोलिंग स्टेशन तक ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की जाएगी।

Related posts

स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन बारे अंतिम तिथि 2 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती के अवसर पर जींद में हुआ भव्य कार्यक्रम

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x