Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव जसाना में 10 एकड़ जमीनों बसाई जा रही अवैध 3 कॉलोनियों पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट का चला बुलडोजर, ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव जसाना में लगभग 10 एकड़ में विकसित की जारी 3 अवैध कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि कलोनिनाइजरों के द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में एक भी प्लाटों को ना खरीदें, ना ही उनकी बातों पर विश्वास करें। वरना आप की मेहनत की कमाई को ये धोखे से लूट लेंगे, इससे ज्यादा जानकारी के लिए डीटीपी  कार्यालय, सेक्टर -12 से आप संपर्क  कर सकते हैं। 

डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास लगातार शिकायतें आ रही थी,कि गांव जसाना में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 3 कॉलोनियों को विकसित की जा रही हैं, जिसमें प्लॉटिंग करके ग्राहकों को गुमराह करके कई प्लाटों को बेच दी गई हैं,और अब इन प्लाटों पर अवैध रूप से रिहायशी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, और 30 से अधिक प्लाटों पर डीपीसी बनाई हुई हैं , साथ में रोड नेटवर्क व बाउंड्रीवाल भी बनाई गई हैं , जिसकी उन्होनें विभाग के संबंधित कनिष्ठ अभियंता से इन सभी शिकायतों की जांच करवाई गई , जो बिल्कुल सही पाई गई। जिस पर आज तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई हैं। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई में एक अर्थमूवर मशीन की मदद से की गई हैं। उनका कहना हैं कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान वह खुद ड्यूटी मजिस्टेट के रूप उपस्थित थे, जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार कर रहे थे। और पुलिस बल का नेतृत्व थाना तिगांव के एसएचओ जय नारायण कर रहे थे

Related posts

फरीदाबाद: एनएचपीसी मैट्रो स्टेशन के समीप जीवा आयुर्वेद की बिल्डिंग में लगी भयंकर आग- जलते हुए का देखें वीडियो।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एसीपी सराय कार्यालय के समीप बराही तालाब में लगे मेले में चल रहे अश्लील डांस की कवरेज करने गए वीडियो जर्नलिस्ट पर बदमाशों का हमला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक महिला ने अपने रिश्तेदारों से कह कर बीच सड़क जेठ के पैर -हाथ को तुड़वा दिया, छह लोग गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x