Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: तिगांव को सबडिविजन बनाने पर विधायक राजेश नागर ने जताया सीएम का आभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर उनका आभार जताया। नागर ने कहा कि आपने एक मांग पर क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान कर सभी का दिल जीत लिया है। एक दिन पहले ही विधायक राजेश नागर ने विधानसभा सत्र में तिगांव को अलग सब डिवीजन बनाने की मांग रखी थी। उसी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोपहर बाद के सत्र में उनकी मांग पर मोहर लगा दी थी। अब तिगांव अलग सब डिविजन होगी। जिसका अपना एसडीएम होगा और क्षेत्र के प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक कार्य वहीं हो सकेंगे। जिसमें प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का बड़ा काम है। विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल को कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को आप जिस गति से स्वीकार करते हैं, वैसे पहले कभी किसी सीएम को करते नहीं देखा गया। इससे जनता गदगद है। लेकिन उसी दिन मंजूरी देकर आपने सभी के दिलों को जीत लिया है और जनता आपका इंतजार कर रही है। नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य भी आपकी दरियादिली की कहानी कह रहे हैं। नागर ने बताया कि सीएम साहब हमारी सभी मांगों को प्राथमिकता से सुनते हैं। उन्होंने हमारे क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की जिसके बाद वहां विकास कार्य तेज हो सकेंगे।  इस अवसर पर उनके साथ विधायक जगदीश नायर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक प्रवीण डागर, सीएम के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ भी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

तिरंगा एप्प मे ट्रेडिंग के जरिये लोगो के साथ ठगी करने वाले दो साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने अपने पुलिसकर्मियों के संग खेली होली, पुलिस कमियों को भेजी मिठाइयां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x